सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक से 77 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 1540 करोड़ रुपये
CM Shivraj transferred Rs 1540 crore to the account of 77 lakh farmers with a single click
सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक से 77 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 1540 करोड़ रुपये

भोपाल / छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिंटो हाल में 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को 1540 रुपये करोड़ सिंगल क्लिक द्वारा वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ हुई। सीएम ने यहां किसानों से संवाद भी किया। इसमें वे जिले शामिल नहीं हुए, जहां उपचुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है।
वही छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया की आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों में 1540 करोड़ रूपये की राशि किसानों के खातों में डाली है । आज़ादी के 75 वर्षों में किसानों की चिंता अगर पहली बार किसी ने की है तो वो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है । किसानों के खाते में प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 10000 किसानों के खाते में डाले जा रहे है। विवेक साहू ने बताया कि किसान भारत के भाग्यविधाता है ओर भाग्यविधाता का जीवन समृद्ध हो इसके लिये देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें काम कर रही है। हमारे अन्नदाता के बारे में सिर्फ़ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें काम कर रही है जिसका एक उदाहरण किसान सम्मान निधि है। इस योजना के अंतर्गत हमारे छिन्दवाड़ा ज़िले के 2,40,000 किसानों के खाते में 48 करोड़ रूपये डाले गये। विवेक साहू ने आगे कहा कि छोटे किसान आधा एकड़, पौन एकड़, एक एकड़ के किसानों के लिये यह योजना जीवनदायी योजना है क्योंकि कम ज़मीन से ही वो बहुत परेशानी से अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था अब उसकी साल में 10000 रु की अतिरिक्त आय हो गई जिससे अब उसे अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग मिल रहा है । आज छिन्दवाड़ा ज़िले के राशि वितरण के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराव यादव, विजय झाँझरी, रोहित पोफ़ली कलेक्ट्रेट के एनआईसी में सम्मिलित रहे ।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj द्वारा मिंटो हॉल, भोपाल से 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' अंतर्गत प्रदेश के 77 लाख किसान परिवारों को ₹1540 करोड़ सिंगल क्लिक द्वारा वितरण #CMKisan https://t.co/rSSbN9rjik
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) October 23, 2021



Comments (0)
Facebook Comments