पेंच एवं कन्हान क्षेत्र की खदानों को चालू कराने केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मिले सांसद बंटी विवेक साहू

MP Bunty Vivek Sahu met Union Coal Minister Kishan Reddy to open the mines of Pench and Kanhan region

पेंच एवं कन्हान क्षेत्र की खदानों को चालू कराने केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मिले सांसद बंटी विवेक साहू
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

पेंच एवं कन्हान क्षेत्र की खदानों को चालू कराने केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मिले सांसद बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू वेस्टर्नकोल फील्ड्सलिमिटेड कन्हान क्षेत्र एवं पेंच क्षेत्र में बंद कोयला खदानों एवं नई खदान चालू कराने को लेकर केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री किशन रेड्डी से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री बंटी विवेक साहू से खदाने बंद होने पर क्षेत्र का व्यापार प्रभावित होने को लेकर अवगत कराया गया था। और सांसद से मांग की गई थी कि कन्हान क्षेत्र की तानसी भूमिगत् खदान 36 लाख मैट्रिक टन, मोहन कॉलरी भूमिगत 66.60 लाख मैट्रिक टन, भारत ओ.सी.पी.एच.- 3 ओपनकास्ट 4.52 लाख मैट्रिक टन, मोहन ओ.सी.पी.एच-5 ओपनकास्ट 65 लाख मैट्रिक टन, नारायणी ओ.सी. ओपनकास्ट 86.80 लाख मैट्रिक टन भूमिगत् खदान की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड व्दारा खदानों को बंद कर दी गई इसी तरह पेंच क्षेत्र की धनकशा भूमिगत खदान 12 लाख मैट्रिक टन, छिंदा भूमिगत खदान 4 लाख मैट्रिक टन, विष्णुपुरी - 2 भूमिगत खदान 15 लाख मैट्रिन टन, छिंदा एक्सटेंशन खदान 10 लाख मैट्रिक टन भी बंद है
           सांसद श्री साहू ने कोयला और खान मंत्री श्री किशन रेड्डी से आग्रह किया है कि खदानों के संचालन हेतु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एवं कोयला मंत्रालय से अनापत्ति दिलाकर नई परियोजनाओं को प्रारम्भ किया जायें।