भाजपा ने आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा: विवेक बंटी साहू

BJP has connected tribals to the mainstream of development: Vivek Bunty Sahu

भाजपा ने आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा: विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

भाजपा ने आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा: विवेक बंटी साहू

  • सुदूर ग्रामीण अंचल पहुंचकर भाजपा ज़िला अध्यक्ष ने आदिवासियों से की चर्चा

छिंदवाड़ा। भाजपा ने आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया है। यह बात ज़िला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आदिवासियों से चर्चा के दौरान कही। ज़िला भाजपा अध्यक्षगुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सुदूर ग्रामीण अंचल दामखोह पहुंचे थे। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर्रई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले दामखोह में विकसित भारत यात्रा में बहुत बड़ी तादाद में ग्रामीण जन जुटे थे। ग्रामीणों से चर्चा में विवेक बंटी साहू ने कहा की हमारे आदिवासी वर्ग के सम्मान के प्रतीक प्रतिमानों के देश के प्रति त्याग समर्पण और बलिदान को भाजपा ने ही देश की जनता के सामने लाकर उनके सम्मान की अलख जगाई। श्री साहू ने आह्वान किया की भगवान बिरसा मुंडा, महापुरुष बादल भोई, टंट्या भील जैसी हस्तियों के जीवन चरित्र से हमें सीखने और उस पर अमल करने की महती आवश्यकता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आदिवासी वर्ग के समुचित उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विवेक बंटी साहू ने कहा की सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। दामखोह के अलावा छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भूला मोहगांव में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे थे। यात्रा में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अलकेश साव, ज़िला भाजपा मंत्री मनोज नेमा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया आदि ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, विनोद चंद्रवंशी, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविंद राजपूत, भाजपा नेता सौरभ ठाकुर, जनपद सदस्य संतोष चंद्रवंशी, प्रियंक शर्मा, दीपक पांडे, हरीश साहू, मुकेश यादव, घनश्याम ठाकुर, विनोद साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष  जितेंद्र डेहरिया, जिला महामंत्री गोपाल यदुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन एवं सरकारी महकमों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।