मध्य प्रदेश सरकार का अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, लाखों को मिलेगा लाभ

Madhya Pradesh government's big gift for officers and employees, lakhs will get benefit

मध्य प्रदेश सरकार का अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, लाखों को मिलेगा लाभ
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मध्य प्रदेश सरकार का अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, लाखों को मिलेगा लाभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए शिवराज सरकार नई तैयारी में है। दरअसल मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों के सेवाकाल के दौरान ही पदोन्नति देने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए मंत्री समूह की बैठक आयोजित की गई है। वहीं इस मामले में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के संबंध में चर्चा की गई है।

असल मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 2 फरवरी 2022 को एक बार फिर से मंत्री समूह की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं सेवाकाल में शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे। इससे बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

वही 2 फरवरी को शासकीय कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के बाद पात्रतानुसार पदोन्नति मिलेगी। जिसका फायदा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को होगा। दरअसल बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के अलावा वन मंत्री विजय शाह, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार और अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा बैठक में शामिल रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि पुलिस विभाग की तरह अब वन विभाग के भी अधिकारी कर्मचारियों को पात्रता अनुसार पदोन्नति दी जाएगी। इससे पहले पदोन्नति नियम में संशोधन करते हुए शिवराज सरकार द्वारा बीच का रास्ता निकाला गया था। जिसके मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया था।