सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान

CM Shivraj Singh Chouhan has said that there will be no ban on public programs yet, but the people of the state must follow all the rules and precautions to prevent infection.

सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी लेकिन संक्रमण रोकने के सभी नियमों और सावधानियों का पालन प्रदेशवासी अवश्य करें।

भोपाल । कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरिएंट की आशंका के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते आवश्यक सावधानियाँ रखना जरूरी है।कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएँ, यही बचाव का सबसे कारगर उपाय है। दूसरे देशों से मध्यप्रदेश आने वाले यात्रियों के संबंध में भारत सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। संक्रमण के लक्षण वाले लोग तुरंत टेस्ट कराएँ

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपील की है कि तीसरी लहर जैसी किसी समस्या या आशंका को ध्यान में रखकर कोरोना से बचाव के सभी आवश्यक उपायों पर अमल करें। मास्क लगाएँ, हाथों को समय-समय पर साफ करें और दूसरों से आवश्यक दूरी अवश्य बनाकर रखें। कुछ देशों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक भारत में इसकी उपस्थिति की कोई सूचना नहीं है, लेकिन सावधानियाँ अत्यंत जरूरी है।  कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। दिसम्बर माह तक वैक्सीन के दोनों डोज प्रदेश के सभी नागरिकों को लगाना हमारी प्राथमिकता है। यही कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी लेकिन संक्रमण रोकने के सभी नियमों और सावधानियों का पालन प्रदेशवासी अवश्य करें। दूसरे देशों से मध्यप्रदेश आने वाले यात्रियों के संबंध में भारत सरकार (India Government) के सर्विलांस नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। दूसरे देशों से आने वाले व्यक्तियों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की है।जिन लोगों को संक्रमण के जरा भी लक्षण दिखते हैं, वे तुरंत टेस्ट करवाएँ। बिल्कुल भी असावधान न रहें, संक्रमण फैलने से रोकने के जो आवश्यक नियम हैं, उन सबका पालन करें। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि तीसरी लहर न आ पाए