महंगाई भत्‍ता एंव इंग्रीमेंट एरियर की घोषणा पर संयुक्‍त मोर्चा ने मुख्‍यमंत्री का आभार माना

The United Front thanked the Chief Minister for the announcement of Dearness Allowance and wage arrears.

महंगाई भत्‍ता एंव इंग्रीमेंट एरियर की घोषणा पर संयुक्‍त मोर्चा ने मुख्‍यमंत्री का आभार माना
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे 9407074088

महंगाई भत्‍ता एंव इंग्रीमेंट एरियर की घोषणा पर संयुक्‍त मोर्चा ने मुख्‍यमंत्री का आभार माना

छिंदवाडा। साधना मध्यप्रदेशमप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्‍त मोर्चा छिंदवाडा के जिलाध्‍यक्ष सतीश गोंडाने ने बताया कि विगत जुलाई 2021 से अधिकारी कर्मचारियो द्वारा डी.ए. ,एंक्रीमेंट एरियर आदि मांगो के लिए आंदोलन जारी था जिसे लेकर आज मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीसरे चरण के आंदोलन के पूर्व ही  प्रदेश के समस्‍त अधिकारियो कर्मचारियो  को 08 प्रतिशत महंगाई  भत्‍ता स्वीकृत किया गया साथ ही दो वर्ष से रोके गये वेतनवृद्धि एरियर के भुगतान की घोषणा किए जाने से प्रदेश के अधिकारियो कर्मचारियो में हर्ष का मााहौल देखा गया । 

वही मुख्‍यमंत्री ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवको का महंगाई  भत्‍ता 8 प्रतिशत बढाया जावेगा । शासकीय सेवको को ये बढा हुआ डीए का भुगतान दीवाली के वेतन माह अक्‍टूंबर 21 के वेतन से जुडकर मिलेगा ।लंबित वेतनवृद्धि का 50 प्रतिशत नवंबर 21 में भुगतान  होने वाले  अक्‍टूंबर 21 के वेतन के साथ दिया जावेगा । लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50 प्रतिशत राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ भुगतान की जावेगी ।

जिलाध्‍यक्ष सतीश गोंडाने  द्वारा यह भी बताया गया कि  दिंनाक 22 अक्‍टूंबर 2021 को किया जाने वाला आंदोलन ,डीए एंव एंक्रीमेंट एरियर की घोषणा होने के कारण प्रांतीय पदाधिकारियो के निर्देश पर स्‍थगित किया गया है ।  मुख्‍यमंत्री की यह घोषणा , जिले के समस्‍त अधिकारी कर्मचारी साथी मोर्चा के घटक संगठनो के जिलाध्‍यक्ष जिला संयोजक एंव समस्‍त पदाधिकारियो की एकता एंव संघर्ष एंव हमारे मीडिया के सभी साथियो द्वारा शानदार दिए गये कवरेज के कारण हुई है । इस घोषणा से प्रथम श्रेणी के अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सभी पेंशनरो एंव पुलिस न्‍यायालय सहित सभी को लाभ मिलेगा । श्री गोंडाने द्वारा शासकीय सेवको की न्‍यायोचित मांगो के लिए  सभी संगठनो के जिलाध्‍यक्ष पदाधिकारियो एंव मोर्चा के पदाधिकारी एंव हडताल के दौरान दिए गये समर्थन के लिए जिले के सभी अधिकारियो पुलिस अधिकारियो जिला प्रशासन के अधिकारियो का आभार भी व्‍यक्‍त करते हुए आगामी समय भी सहयोग की अपेक्षा की गई है । साथ ही यह भी अपेक्षा की गई है कि अभी शिक्षकों ,पुलिस कर्मचारियो, दैनिक वेतन भाेगी/संविदा/स्‍थाायीकर्मियो, आउटसाोर्सिग कर्मचारी, लिपिको, चतुर्थश्रेणी  कर्मचारियोे  एंव पदोन्‍नती, शेष बचे 11 प्रतिशत डी.ए. केन्‍द्र के समान ग़हभाडा भत्‍ता एंव पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगो को पूर्ण कराने की लडाई  बाकि है । सघर्ष्  जारी रहेगा इसके लिए भी सभी साथी तैयार रहे । एंव मोर्चा का संघर्ष निधि रसीद काटकर मोर्चा का सक्रिय सदस्‍य बने । 

संयुक्‍त मोर्चा को सभी प्रकार से सहयोग कर मांगो की घोषणा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के समस्‍त 27600 अधिकारियो कर्मचारियो को, मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष सतीश गोंडाने,संयोजक मुकेश खरे वरि0कार्यकारी जिलाध्‍यक्ष डा0 एम0के0मौर्य, संरक्षक मण्‍डल पीआर त्रिपाठी,दिनेश ठाकुर,श्रीमती मालती सिंगारे,श्रीमती किरण शर्मा,श्री प्रमेाद कुमार शर्मा,हेमंत चाद,नारायण ढाकने,तुकाराम दुर्गे,प्रहलाद उसरेठे,वैदहीशरण मिश्रा,आर;जी;चितवार कार्यकारी जिलाध्‍यक्ष क्रमश- राजेन्‍द्र सरवरे,श्‍याम कावेरी,भूशंकर डेहरिया,सूरेश सूर्यवशी,प्रेमचंद लाडे,तुलसीदास सिंगारे,अरविंद भटट,राघवेन्‍द्र वसूले,आदेश सूर्यवंशी,डॅा0 नागेन्‍द्र सूर्यवंशी,श्री अनंत धुर्वे,श्री अजय डेहरिया, महासचिव क्रमश शोभित श्रीवास्‍तव,विजय नेमा,धीरज सारवान,खेमचद माहोरे,धर्मेन्‍द्र सूर्यवंशी,विनोद कुमार मंगेर,अनूप धुर्वे,मतीन कुरैशी,ताराचंद भलावी,मो0 आरिफ कुरैशी,जूलियन तिर्की,जयेश भारद्वाज संजय शुक्‍ला दीपक भारती किशोर साहू नवदीप उचारिया विनोद डेहरिया श्रीमती उशा पाला मंजू ब्रम्‍हे देवीसिंग राजपूत नीरज गोदरे साधना राजौरिया मनोज पाण्‍डे देवेश शर्मा  रविशंकर विश्‍वकर्मा एस0 कादरी रजक कुरैशी एसडीए तिवारी मीर जाहिद अली,अली,जितेन्‍द्र यदुवंशी राजसेेवक गुमास्‍ता राजकुमार मिश्रा  संतोष श्रीवाृत्री  जिला सचिव रमेश शर्मा जिला संयोजक संजय भावरकर  कोषाध्‍यक्ष सीके बारापाृे,सीएस बंसोड, राजेश साहू  प्रमोद जोशी प्रशांत धोगे एंव समस्‍त पदाधिकारियो ने शुभकामनाए एंव धन्‍यवाद देते हुए ऐसेही संघ को सहयोग देने की अपेक्षा की गई एंव डीए एंव एंक्रीमेंट एरियर घोषणा किए जाने पर मुख्‍यमंत्रीजी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया गया ।