छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया बूथस्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
BJP District President Vivek Bunty Sahu gave guidance on the role of social media
छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया बूथस्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
- भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सोशल मीडिया की भूमिका पर दिया मार्गदर्शन
छिंदवाड़ा। भाजपा छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल की सोशल मीडिया बूस्थ स्तर की बैठक भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, लोकसभा विस्तारक अशोक यादव जी, छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल प्रभारी दिनेशकांत मालवीय, सोशल मीडिया प्रभारी अर्पण मैद की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई । बैठक में छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया टीम घोषित की गई जिसमें मंडल संयोजक अतुल ठाकरे, मंडल सहसंयोजक नितिन प्रजापति, सदस्य दीपक चौरे, हरिओम वानखेडे, मुकेश चौरे, यशवंत रघुवंशी, वेदांत साहू को बनाया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उपस्थित छिंदवाड़ा ग्रामीण के बूथ स्तर के सोशल मीडिया जी के सदस्यों से कहा कि सोशल मीडिया का एक अपना महत्व है जिसका उपयोग हमें भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम है जिसका कार्य सभी सोशल मीडिया के सदस्यगण करें । इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक अशोक यादव जी ने सोशल मीडिया के महत्व पर अपना मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, नितिन डेहरिया सहित बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।



Comments (0)
Facebook Comments