छात्रावास अधीक्षक पर महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस : छिंदवाड़ा के मिशन छात्रावास का मामला 10 साल से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी

Woman files rape case against hostel superintendent: Case of Mission Hostel, Chhindwara; Accused was raping for 10 years

छात्रावास अधीक्षक पर महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस : छिंदवाड़ा के मिशन छात्रावास का मामला 10 साल से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी

छात्रावास अधीक्षक पर महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस : छिंदवाड़ा के मिशन छात्रावास का मामला 10 साल से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी

छिंदवाड़ा।  छिंदवाड़ा के मिशन बालक छात्रावास अधीक्षक पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला छिंदवाड़ा कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ। दरअसल विधवा ने मिशन बालक छात्रावास के अधीक्षक जैक्सन कुमार पर पिछले 10  साल से बच्चों की देखभाल के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है।

महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि छात्रावास में बच्चों के रहने एवं देखरेख के एवज में उन्होंने महिला को शादी का लालच देकर कर पिछले कई वर्षो से शारीरिक संबंध बनाएं और फिर शादी करने से इनकार दिया।  जब महिला ने पुलिस में जाने की बात की तो जान से मारने की धमकी देने लगा।  आख़िरकार महिला ने कोतवाली पुलिस में जैक्सन कुमार की शिकायत की। वही मामले पर पुलिस ने जांच में जुट गई है । 

महिला ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जैक्सन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और अभी एमएलसी  के लिए आई है महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर 10 साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण  किया और अब  शादी की बात पर मुकर रहा है महिला की  शिकायत पर कोतवाली टीआई उमेश गोलाहनी ने  मिशन बालक छात्रावास के अधीक्षक जैक्सन कुमार के  विरुद्ध धारा 376 सहित अन्य धाराओं में  मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।