नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा

Incoming Collector Mr. Pushp and Superintendent of Police Mr. Verma reviewed the preparations for Independence Day celebrations at Police Parade Ground Chhindwara

नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया गया जायजा

छिन्दवाड़ा। जिले में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा । इस समारोह की तैयारियों का आज पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा के साथ जायजा लिया । इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह, तहसीलदार श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री आसिफ मंडल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।
नवागत कलेक्टर श्री पुष्प और पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा में अतिथियों की बैठक व्यवस्था, परेड ग्राउंड का समतलीकरण, मंच व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।