मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 30,591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का किए अंतरण
Chief Minister Mohan Yadav transferred ex-gratia assistance amounting to Rs 678 crore to 30,591 labor families.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 30,591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का किए अंतरण
- विभिन्न विकास कार्यो की दी सौगात
- छिंदवाड़ा जिले के 1301 हितग्राही को 28 करोड़ की राशि का किए अंतरण
- अंतिम व्यक्ति छोर के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ दिलाना भाजपा सरकार का उद्देश्य - विवेक बंटी साहू
- भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ बिना पक्षपात सभी वर्गो मिल रहा है - विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत 30,591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की भी सौगात दी। छिंदवाड़ा के कार्यालय कलेक्टर श्रम शाखा छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, कलेक्टर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, भाजपा नेता संतोष राय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 लाइव प्रसारण में सम्मिलित हुए । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1301 हितग्राही को 28 करोड़ की राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किए । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है । प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में 30,591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरण किए जिसमें छिंदवाड़ा जिले के लिए 1301 हितग्राहियों को 28 करोड़ की राशि अंतरित हुई । भाजपा सरकार लगातार प्रदेश एवं छिंदवाड़ा जिले के विकास कर रही है साथ ही लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महिने 1250 रूपये देकर महिलाओं का संबल बनाने का कार्य कर रही है । किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रतिवर्ष भाजपा सरकार 12000 रूपये दे रही है । महिलाओं को धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर देने का काम किया है । आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का निशुल्क ईलाज कराने की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है । भाजपा सरकार अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार का लाभ मिल सके इसके लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है साथ ही सभी वर्गो के हितों के लिए काम करने का काम केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है ।



Comments (0)
Facebook Comments