महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने मोदी सरकार संकल्पितः कविता पाटीदार

Everyone's participation in the resolution of developed India: Vivek Bunty Sahu

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने मोदी सरकार संकल्पितः कविता पाटीदार
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने मोदी सरकार संकल्पितः कविता पाटीदार

  • विकसित भारत के संकल्प में सभी की भागीदारी : विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा । महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले पौने दस साल में कई योजनाओं की शुरुआत कर, उन्हें असरदार तरीके  जमीन पर लागू भी कराया है। मोदी सरकार ने महिलाओं के हेल्थ सपोर्ट, कानूनी सपोर्ट, रहने के लिए घर देकर उन्हें मानसिक और भावनात्मक संबल प्रदान कर आमजन का दिल जीता है। उक्ताशय के उदगार राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने व्यक्त किए। वे छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान शनिवार को छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र के इमलीखेड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की धसनवाड़ा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने पहुंची थीं।

भारत संकल्प यात्रा में सुश्री पाटीदार ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने विकास पर जोर देने के साथ-साथ महिला उत्थान पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दिया है।  मोदी सरकार ने  महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से पारित कराया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना जैसी कई योजनाएं हैं, जिससे 20 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं, 5 करोड़ से ज्यादा स्कूलों छात्राओं और 11 करोड़ से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को लाभ पहुंचा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा ज़िला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा की श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है की भारत को  विकास शील देश के दायरे से बाहर निकाल कर 2047 तक विकसित देश बनाना है। इस दिशा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। मोदी जी का यही संकल्प पूरा करने विकसित किया यात्रा गांव गांव नगर नगर जा रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को ज़िला संगठन प्रभारी संतोष पारिक, लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, महा कौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष शेष राव यादव ने भी संबोधित किया। ज़िला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, विनोद चंद्रवंशी, अमरवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, भाजपा नेत्री मोनिका बट्टी, जनपद अध्यक्ष श्री कंगाली,  राजेश दारा जुनेजा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, अंत्योदय प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक अरविंद राजपूत, त्रिलोक राऊत, नितिन राऊत सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवम् सरकारी महकमों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सारना मंडल के ग्राम बनगांव एवं नेर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा
सारना मंडल के ग्राम बनगांव एवं ग्राम नेर के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर एवं भाजपा सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल की उपस्थित में संपन्न हुआ । संकल्प यात्रा के दौरान हितग्राहीयों को स्वाईल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गरीबों को पट्टा वितरित किए गए साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर ने केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम पटेल ने सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का आग्रह किया । इस अवसर पर धर्मेन्द्र पाल, मुकेश रघुवंशी, रामसिंग सिंदरामी, सदाराम विश्वकर्मा, अमित रघुवंशी, मेरसिंह चौधरी, प्रदीप रघुवंशी, मुनीम चन्द्रवंशी, हरीप्रसाद चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।